सामग्री पर जाएँ
Sunni Islam मार्गदर्शन, इबादत के टूल और प्रामाणिक स्रोत

सूरह 94 · मक्की · 8 आयतें

सूरह अश-शर्ह

सीना खोलना

سورة الشرح
लगातार सुनें

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

  1. 1

    أَلَمْ نَشْرَحْ لَكَ صَدْرَكَ

    (ऐ रसूल) क्या हमने तुम्हारा सीना इल्म से कुशादा नहीं कर दिया (जरूर किया)

  2. 2

    وَوَضَعْنَا عَنكَ وِزْرَكَ

    और तुम पर से वह बोझ उतार दिया

  3. 3

    ٱلَّذِىٓ أَنقَضَ ظَهْرَكَ

    जिसने तुम्हारी कमर तोड़ रखी थी

  4. 4

    وَرَفَعْنَا لَكَ ذِكْرَكَ

    और तुम्हारा ज़िक्र भी बुलन्द कर दिया

  5. 5

    فَإِنَّ مَعَ ٱلْعُسْرِ يُسْرًا

    तो (हाँ) पस बेशक दुशवारी के साथ ही आसानी है

  6. 6

    إِنَّ مَعَ ٱلْعُسْرِ يُسْرًۭا

    यक़ीनन दुश्वारी के साथ आसानी है

  7. 7

    فَإِذَا فَرَغْتَ فَٱنصَبْ

    तो जब तुम फारिग़ हो जाओ तो मुक़र्रर कर दो

  8. 8

    وَإِلَىٰ رَبِّكَ فَٱرْغَب

    और फिर अपने परवरदिगार की तरफ रग़बत करो

अरबी: तंज़ील का उस्मानी पाठ। अनुवाद और ऑडियो मुफ़्त Al Quran Cloud / Islamic Network सेवाओं से। तफ़सीर ओपन Tafsir API से।